लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में सोमवार को तोड़फोड़ करने और चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने की डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने निंदा की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन किया।
मंगलवार को सीएचसी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.आरके जोशी की अध्यक्षता और सचिव डॉ.एलएम रखोलिया के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने अराजक तत्वों ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में तोड़फोड़ करने और चिकित्सकों और कर्मियों के साथ की गई अभद्रता की निंदा की है।
इस मौके पर डॉ.मंजीत सिंह, डॉ.एचएस ऐरी, डॉ.राजेश गुप्ता, डॉ.इंद्रजीत पांडेय, डॉ.श्वेता खर्कवाल, डॉ.सोनाली मंडल, डॉ.शालिनी, डॉ.बबीता, एमके घिल्ड़ियाल, फार्मेसिस्ट मुकुल राय, किरन जोशी, एलडी जोशी, प्रमोद कुमार, बहादुर सिंह, अंबादत्त सुतेड़ी, संतोष, सीता गहतोड़ी, राकेश पंत, उमेश जोशी आदि मौजूद थे।