चंपावत। जिला मुख्यालय में एनएच की भूमि पर अतिक्रमण चिन्हीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। कोतवाली से पुनेठी तक पांच किमी. के हिस्से में 130 अतिक्रमण चिह्नित हुए हैं। अतिक्रमणों को हटाने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। 25 जुलाई से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि अतिक्रमण चिन्हीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण चिन्हीकरण के लिए राजस्व, पालिका और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की संयुक्त टीम गठित की गई थी। इस दौरान कोतवाली से पुनेठी तक एनएच की भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित किए गए।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई के बाद अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अतिक्रमण खुद नहीं हटाने पर संबंधित व्यक्ति से खर्च की वसूली की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि कोतवाली से पुनेठी तक पांच किमी. के हिस्से में 130 भवनों और अन्य स्थानों पर अतिक्रमण के निशान लगाए गए। चिह्नीकरण की कार्रवाई में एनएच के कनिष्ठ अभियंता बीसी जोशी, राजस्व निरीक्षक हरीश जोशी, राजस्व उप निरीक्षक सुंदर नेगी, शंकर वर्मा, राजीव मेहरा, मोहित मेहता शामिल थे।