फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में शैवाल लगा पानी पीने को मजबूर हैं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। एक ओर तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहीं है। वहीं सुविधाओं के अभाव में पाटी कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बेटियां गंदा (शैवाल लगा) पानी पीने को मजबूर हैं। इससे वह बीमार भी पड़ सकती हैं। ऐसे में बेटियां कैसी पढ़ेंगीं और कैसे स्वस्थ रहेंगीं। वहीं जल संस्थान को बताने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा।
विज्ञापन


पाटी कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दो साल से खाली पड़ी पेयजल लाइन में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है मगर जल संस्थान ने तीन हजार रुपये से ज्यादा का बिल भेज दिया। हालात यह हैं कि पानी के लिए भोजनमाताओं को रोजाना डेढ़ किमी के तीन चक्कर लगाने पड़ते हैं। छात्राएं शैवाल वाला गंदा पानी पी रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को भी खतरा है। 36 छात्राओं वाले स्कूल में दो अध्यापिकाएं, प्रधानाचार्य, दो भोजनमाताएं हैं।

स्कूल की सफाई से लेकर खाना बनाने तक के सारे काम ढोए गए पानी पर ही निर्भर है। शौचालय के लिए भी नौले से पानी ढोना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य खिलानंद शर्मा के अनुसार वह ब्लॉक स्तरीय कार्यालय, जल संस्थान, खंड शिक्षा कार्यालय के साथ-साथ एसडीएम को भी समस्या से अवगत करा चुके हैं मगर किसी ने कार्रवाई नहीं की। वहीं अवर अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि स्कूल तक जल्द से जल्द पानी की सप्लाई की जाएगी। साथ ही स्कूल के बिल संबंधित शिकायत को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें