फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 तक पूरा करें निर्माण कार्य: अपर निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के अपर निदेशक जनरल बीएन सिंह और मंत्रालय के मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव ने बारहमासी सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। प्लान के मुताबिक काम की गति में तेजी लाने के कार्यदाई संस्था को आदेश दिए। कहा कि आवाजाही को अधिक देर तक रोके बगैर गुणवत्ता के साथ 2019 तक हर हाल में कार्य को पूरा करें।
विज्ञापन


अपर निदेशक ने कहा कि 1615 करोड़ रुपये लागत से बनने वाली टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की 150 किलोमीटर की बारहमासी सड़क में पहाड़ को काटते समय तकनीकी पक्ष और मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। वन संपदा को नुकसान पहुंचाए बगैर मलबे को निर्धारित डंपिंग जोन पर ही फेंका जाए। नियमों में ढिलाई करने और काम में हीलाहवाली पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही निर्माण के दौरान एनएच को कम से कम बाधित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्टिया, सिन्याड़ी, चल्थी, स्वांला, धौन सहित कई हिस्सों में बारीकी से निर्माणाधीन कामकाज को देखा। मुआयने में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला, सहायक अभियंता नवीन चंद्र पांडेय के अलावा काम करा रही कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें