फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर ने किया मायूस, लोगों की फजीहत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। भिंगराड़ा क्षेत्र की लोगों की मांग के बाद बृहस्पतिवार को आधार कार्ड बनाने को शिविर तो लगा, लेकिन घंटों प्रयास करने के बावजूद आधार कार्ड बनाने के लिए एक भी व्यक्ति के बायोमीट्रिक नहीं लिए जा सके। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हुई। लोगों ने दोबारा आधार कार्ड बनाने को शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


भिंगराड़ा क्षेत्र के लोग आधार कार्ड बनाने से लेकर गलत बने आधार कार्ड में संशोधन को लेकर लंबे समय से आवाज उठाते रहे। 14 फरवरी को भिंगराड़ा में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में भी आधार शिविर लगाया गया, मगर बमुश्किल 40 लोगों के ही बायोमीट्रिक लिए जा सके। यहां के लोगों ने आधार शिविर की मांग को लेकर 17 फरवरी को विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके चलते जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को आधार शिविर रखा।

आधार कार्ड बनाने के लिए चंपावत से पहुंचे सुनील जोशी और राहुल सिंह के नेतृत्व में भिंगराड़ा के रामलीला मैदान और जीआईसी में दो शिविर लगाए गए, मगर इन दोनों शिविरों में पूरे दिन एक भी व्यक्ति के बायोमीट्रिक नहीं लिए जा सके। सर्वर की खराबी के लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए।
विज्ञापन


ग्रामीण दो बजे तक सर्वर ठीक होने की उम्मीद करते रहे, लेकिन सर्वर ठीक नहीं हुआ। इस कारण रमक, भिंगराड़ा, रीठासाहिब, मंगललेख, छोड़ागांव, करोली, बालातड़ी, साल, मछियाड़, खरहीं, क्वैराली, महर पिनाना, बिरगुल गोली आदि से पहुंचे लोग मायूस लौटे। राष्ट्रीय सूचना तकनीक विज्ञान केंद्र के चंपावत जिला प्रभारी एमएल साह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बायोमीट्रिक नहीं लिए जा सके। अलबत्ता जल्द ही शिविर की नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें