फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला प्लस योजना में 1250 लोगों ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत।
सरकार की ओर से संचालित उज्ज्वला प्लस योजना में ढाई लाख रुपये वार्षिक से कम आय वाले पात्र व्यक्तियों को 15 दिन के भीतर गैस संयोजन वितरित कर दिए जाएंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जिले के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को उनके जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर कार्यरत कार्यालयों से संपर्क स्थापित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक 1250 लोगों का चिन्हीकरण कर उनके आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों को राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के रूप में विकसित करने हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सीएससी में राशन के अलावा लगभग 250 अन्य सुविधाएं दिए जाने की आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने छूटे हुए एवं अन्य पात्र लोगों को जिनके बैंक में खाते नहीं खुले है, शीघ्र बैंकों में खाता खुलवाने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें