फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज को गंभीर नहीं प्रशासन?

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सात फरवरी को हुए स्वांला जीप हादसे की अहम कड़ी माने जा रहे ककरालीगेट (टनकपुर) के सीसीटीवी फुटेज चार दिन बीतने पर भी नहीं मिल सके हैं। इसके चलते कायदे से जांच भी शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


स्वांला में दुर्घटनाग्रस्त जीप के टनकपुर से चलने का समय पता करने के लिए अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट बैरियर में लगे वन विभाग के चार सीसीटीवी की फुटेज लेने के लिए आठ फरवरी को टनकपुर के उप जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दिए थे। मगर यह फुटेज अभी तक नहीं मिल सके हैं। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज अभी नहीं मिल सके हैं। वन क्षेत्राधिकारी से सीसीटीवी फुटेज तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है। वन विभाग के सीसीटीवी का नियंत्रण हल्द्वानी स्थित डिजिटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) से है। फुटेज नहीं मिलने से जांच की कार्यवाही भी आगे नहीं खिसक पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें