फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजड़ा के छात्र-छात्रओं का सम्मान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय इजड़ा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। चंपावत में मंगलवार को जिला स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वाद-विवाद और प्रेरक गीत में द्वितीय स्थान और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं के लोकनृत्य को भी खूब सराहा गया। प्रधानाध्यापिका पुष्पा वर्मा की अध्यक्षता और कैलाश जोशी के संचालन में हुए सम्मान समारोह में मोहित गड़कोटी, मनोज पंत, नीरज कुमार, सपना गड़कोटी, तनुजा बोहरा, रिया माहरा, अनीता रावत, अंजलि, रेनू को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें