फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बैराज पर हुआ रैडअलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से शारदा हेडवर्क्स ने बैराज पर रेडअलर्ट जारी कर दिया। बैराज के कर्मचारी जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद तीन बजे नदी का जलस्तर 1.22 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। इससे तीन बजे गेट बंद कर बैराज से वाहनों का संचालन रोक दिया गया।
विज्ञापन

पांच बजे नदी का जलस्तर 1.15 लाख क्यूसेक रह गया था। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक रहने से वाहनों के लिए खुलने वाला दो से चार बजे वाला गेट केवल एक घंटे तक ही खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें