फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने दिखाए तीखे तेवर, चेयरमैन ने प्रस्ताव में संशोधन का भरोसा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पेयजल में हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर लोगों में जबर्दस्त नाराजगी है। रविवार को छतार वार्ड में शहीद शिरोमणी चिलकोटी बाल पार्क में हुई खुली बैठक में भी ये मुद्दा गरमाया रहा। भवन मूल्यांकन के आधार पर लगने वाले पेयजल मूल्य के चलते नागरिकों ने भवन का मूल्यांकन दुबारा से करने की मांग की।

नागरिकों के तीखे तेवरों को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी और सभासद शकुंतला गोस्वामी ने भवन मूल्यांकन को दुबारा से करने को पालिका बोर्ड में प्रस्ताव पास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने जल मूल्य में हुई वृद्धि को जोरशोर से उठाया। हरीश पांडेय, जनार्दन चिलकोटी, सोबन सिंह डसीला, लोकमणि पंत समेत नागरिकों का कहना था कि पालिका की तरफ से न तो कोई सुविधा दी जाती है, और नहीं जल संस्थान शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराता है। बावजूद इसके जल मूल्य में चार गुना से अधिक की वृद्धि कर दी गई है। इसके अलावा नागरिकों ने पार्क में शौचालय और टिनशेड निर्माण, छोटे-छोटे रास्तों हुए अतिक्रमण को आम सहमति से हटा कर सीसी मार्ग बनाने, स्ट्रीट लाइट और पोल लगाने आदि की मांग की गई। बैठक में कमलाकांत जोशी, मोतीराम जोशी, ललिता प्रसाद पाठक, राजेश उप्रेती, यशोधर भट्ट, नित्यानंद जोशी, चंद्रशेखर भट्ट, अशोक पुनेठा, महेश गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें