चंपावत। एबीसी आल्मामैटर स्कूल में छात्र संसद के लिए दीपक पांडेय को हेड बॉय और रेनू गोस्वामी को हेड गर्ल चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रबंधक मदन सिंह महर ने कहा कि संसदीय परंपराओं को समझने के लिए छात्रों को अभी से ही दायित्व उठाने की आदत बनानी होगी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का पालन बेहद महत्वपूर्ण है।
छात्र संसद के लिए कंचन महर, प्रियंका धौनी और सिमरन सेलिया को हाउस कैप्टन तथा सूरज सिंह को खेल प्रभारी, शोभा भट्ट को सांस्कृतिक प्रमुख तथा गुंजन पांडेय को अनुशासन प्रमुख चुना गया। सभी पदाधिकारियों को प्रबंधक ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अंजलि महर, खुशाल सिंह रावत, मोहित पचौली, भुवन गहतोङ़ी, अमित कुमार, शकुंतला देउपा, सुनीता नेगी आदि उपस्थित थे।