फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के युवक को मलेशिया से सकुशल वापस लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत।
जिले से टूरिस्ट वीजा में मलयेशिया घूमने गए एक युवक को मलयेशिया पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के मामले में युवक के परिजनों ने शनिवार को केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मलयेशिया में हिरासत में लिए गए युवक की सकुशल घर वापसी की मांग की है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने विदेश मंत्रालय तक मामले को पहुंचाने और युवक की सकुशल घर वापसी करवाने की बात कही है।
विज्ञापन



मूल रूप से विकासखंड चंपावत के लधियाघाटी रीठासाहिब क्षेत्र के तलाड़ी ग्राम सभा निवासी अशोक भट्ट पुत्र विद्याधर भट्ट अपने हाल निवास हरिद्वार से आठ जून को मलयेशिया अपने दोस्त के यहां घूमने गया था। 17 जून को जब अशोक मलयेशिया की जौहार बाहरो बाजार में घूमने गया तो जल्दबाजी में दोस्त के कमरे में अपना वीजा भूल आया। पुलिस ने उसे वीजा न दिखाने पर हिरासत में ले लिया। अशोक को पुलिस ने पहले वीजा न दिखाने के आरोप में बंद किया और बाद में कमरे से वीजा लाने दिखाने पर भी उसे 14 दिन की रिमांड बाद छोड़ने के लिए कहा। अशोक के चचेरे भाई सुनील भट्ट ने बताया कि अब उनका अशोक से कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके भाई का वीजा 8 जुलाई तक था। मलयेशिया पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। परिजनों की मांग पर भारत सरकार ने इस पर कार्रवाई करते हुए मलयेशिया में इंडियन एंबेसी को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें