चंपावत। शिक्षा विभाग में जूनियर हाइस्कूल और प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई है। काउंसलिंग में जूनियर हाइस्कूल के 20 सहायक अध्यापकों की प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति की गई। प्राथमिक शिक्षा के 23 शिक्षकों को जूनियर हाइस्कूल के सहायक अध्यापक पदों पर पदोन्नति दी गई। प्राथमिक शिक्षा में एक विकलांग शिक्षक के संबंध में स्पष्ट गाइड लाइन नहीं होने के कारण उनके पद को रिक्त रखा गया है।
जूनियर हाइस्कूल में भाषा विषय के 14 रिक्त पदों पर भी पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने सभी पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। वहां एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीईओ के अलावा उप खंड अधिकारी अंशुल बिष्ट, मनीष बिष्ट, चंद्रप्रकाश, एचएन जोशी, डायट प्राचार्य कैलाश शाक्य आदि थे। संचालन सुदर्शन गहतोड़ी और जीवन ओली ने किया।