फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। एक लाख रुपये की बैंक गारंटी रखे जाने के विरोध में आधार सेंटर संचालक और कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सीएससी संचालकों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया।
विज्ञापन


सीएससी संचालकों ने डीएम के माध्यम से केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स मंत्रालय के सहायक निदेशक को ज्ञापन भेज एक लाख रुपये की बैंक गारंटी को समाप्त करने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन करने और डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में सीएससी सोसायटी अध्यक्ष कैलाश पांडेय, सचिव अशोक कुमार, उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, गोविंद सिंह, कैलाश गहतोड़ी, दीपक कुमार, कमल ओली, जगदीश जोशी, घनश्याम बिनवाल, नमन जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें