फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएडीपी के तहत जल संस्थान ने 1.98 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत जल संस्थान टनकपुर में ट्यूबवेल सहित कई निर्माण कार्य कराएगा। इस संबंध में जल संस्थान ने 1.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव विकास विभाग को भेजा है।
विज्ञापन

जल संस्थान ने बीएडीपी के तहत पेयजल टैंक खरीदने, पेयजल लाइनों और टैंकों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा है। टनकपुर में ट्यूबवेल बनने से लोगों को सुगमता से पानी उपलब्ध हो सकेगा।

चंपावत जिला मुख्यालय में गर्मियों के दौरान पेयजल वितरण के लिए जल संस्थान के पास एक ही टैंकर है। गर्मियों में पानी की किल्लत को देखते हुए एक नया टैंकर खरीदने का प्रस्ताव बीएडीपी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के सहायक अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि बीएडीपी के तहत 1.98 लाख का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें