फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में 242 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के छतार में स्थित श्रीराम धाम में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। कथा के साथ ही रविवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 242 मरीजों का परीक्षण हुआ। 129 लोगों की खून की जांच और 80 लोगों की ईसीजी जांच हुई।
विज्ञापन

मौनी महाराज की ओर से आयोजित चिकित्सा शिविर में सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद जोशी, वरिष्ठ सर्जन डॉ. पीसी फुलोरिया, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. मोहन सती, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. जीबी बिष्ट, सांई अस्पताल हल्द्वानी के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन सती के अलावा चंपावत जिला अस्पताल के डॉ. एचएस ऐरी, डॉ. बैंकटेश द्विवेदी, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अमित देवल, डॉ. राखी बहादुर मिश्रा, तान सिंह, अनीता, डॉ. अमित कुमार यादव आदि ने मरीजों का परीक्षण किया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी, जीवन चंद्र बिष्ट, नवीन चंद्र पंत आदि ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें