फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन रात में ठप रही आपात सेवा 108

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की आपात चिकित्सा सेवा 108 सेवा पटरी पर नहीं आ पा रही है। लगातार तीसरे दिन मंगलवार रात को भी लोहाघाट और पाटी की 108 सेवा बाधित रही। कार्मिकों की ओर से अवकाश लेने के चलते यह समस्या आ रही है। वहीं मंगलवार को दिन की शिफ्ट सुचारू रही। आपात सेवा 108 सेवा के जिला समन्वयक रजत उनियाल ने बताया कि इस साल 31 मार्च को 108 सेवा को संचालित करने वाली संस्था इमरजेंसी मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (ईएमआरआई) का करार पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


इन सेवाओं के कर्मी अपनी बचे हुए अवकाश का उपयोग कर रहे हैं। इसके चलते कर्मियों की कमी हो गई है। मंगलवार रात को लोहाघाट और पाटी सेवा बाधित रही। उन्होंने रात के वक्त रीठा साहिब और चंपावत के वाहनों के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास करने की बात कही है। बता दें कि चंपावत जिले में पांच 108 सेवाओं के लिए 12 चालक और 12 ईएमटी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें