फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के लिए हर हाल में करेंगे मतदान

Tue, 26 Mar 2019 11:02 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
टनकपुर में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शपथ लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की ओर से हुए कार्यक्रम में अपराजिताओं ने महिला सशक्तीकरण के लिए लोकसभा चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन

शहर में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में आयोजित हुए कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा रोकने, दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या पर रोक लगाने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र की काउंसलर अनीता सेठी ने युवतियों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने और महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने युवतियों को हर हाल मतदान करने के साथ ही योग्य प्रत्याशी चुनने को प्रेरित किया। केंद्र की 35 प्रशिक्षणार्थी युवतियों ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के शपथ पत्र भरे। कार्यक्रम में खुशबू राना, दिशा राना, तबस्सुम, नौशीन अंसारी, रेखा, भावना पांडेय, आशा, रीता भट्ट, सरोज कश्यप, फिरोज जहां, अनीता कुमारी, शालू राना, रबिना, इंदु, अनिका राना, ट्विंकल रत्नाकर, जानकी, पूजा राना, नेहा तोमर, छाया कश्यप, प्रिया कश्यप, निधि कश्यप वंदना राना आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन



महिलाएं बोली,
  देश में कई जनसुविधाओं से जुड़ी अनेक समस्याएं हैं, लेकिन बेरोजगारी की समस्या बड़ी समस्या है। जो इस समस्या को दूर करा सकेगा उसे ही वोट दिया जाएगा। - नेहा तोमर


 अलग राज्य बनने के बाद भी नेपाल और चीन सीमा से लगे उत्तराखंड में अभी बेरोजगारी के कारण पयालन एक बड़ी समस्या है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार बेहतर व्यवस्था नहीं हो पाई है। चुनाव में पार्टी और प्रत्याशी की क्षमता का आंकलन ही वोट दिया जाएगा। - सरोज कश्यप

बेटा-बेटी एक समान का नारा दिया जा रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं है, लेकिन राजनीति में महिलाओं को पुरूषों की अपेक्षा कम आरक्षण दिया जाना महिलाओं के साथ अन्याय है। राजनीति में भी महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए, जो इसकी असरदार पहल करेगा वोट उसी को दिया जाएगा। जानकी। 

क्षेत्र का विकास, महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं को रोजगार और महिलाओं के लिए आरक्षण जैसे महिलाओं से जुड़े मुद्दों की हिमायत करने वाले प्रत्याशी को ही वोट देंगे। नेहा कश्यप। 
विज्ञापन

फोटो 26 टीएनपीप 02 पी फोटो 26 टीएनपी 03 पी। फोटो 26 टीएनपी 04 पी। फोटो 26 टीएनपी 05 पी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें