फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियूरी के ग्रामीणों ने उठाई स्कूल के पास से क्रशर हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर दियूरी के ग्रामीणों ने स्कूल के पास से क्रशर हटाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल के पास में क्रशर लगा होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दियूरी की ग्राम प्रधान जानकी देवी ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठौल के 200 मीटर की दूरी पर आरजीबी ने प्लांट स्थापित किया है।
विज्ञापन


स्कूल के पास में क्रशर होने से शोर गुल से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि क्रशर चलते ही स्कूल और लोगों के घरों में धूल भर जा जाती है। इसके चलते ग्रामीण और बच्चों के खाने-पीने की सामग्री भी खराब हो रही है। प्रधान जानकी देवी ने कहा कि जल्द दियूरी क्षेत्र से प्लांट नहीं हटने पर ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें