फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भरती के इच्छुक युवकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सेना में भर्ती को लेकर युवकों को बनबसा सेना छावनी में अग्रिम प्रशिक्षण देने की सुविधा प्रदान की जाएगी। गौरव सेना कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने बताया कि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पुष्करचंद ने सेना छावनी 22 सिख रेजीमेंट के कमान अधिकारी से सेना में भर्ती होने वाले युवकों को प्रशिक्षण देने की मांग की थी।
विज्ञापन


बनबसा में तैनात 22 सिख रेजीमेंट के प्रशिक्षक सेना में भर्ती होने वाले युवकों को सेना में भर्ती होने का प्रशिक्षण देंगे। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष ने सेना में भर्ती होने वाले युवकों से अपना पंजीकरण गौरव सेनानी कल्याण समिति पदाधिकारियों के पास करने की अपील की है। बता दें कि बनबसा सेना छावनी में सितंबर में सेना भर्ती रैली आयोजित की गई है। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष ने बनबसा में सेना भर्ती आयोजित करने को लेकर थल सेनाध्यक्ष, भर्ती बोर्ड अधिकारियों आदि को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें