चंपावत। इस साल विधानसभा का पहला सत्र 11 फरवरी से शुरू होगा। विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नों के जवाब और इससे संबधित अन्य जरूरी कार्यवाही के उद्देश्य से सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है।
डीएम रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी को न तो अवकाश मिलेगा और न ही बिना कोई अधिकारी उनकी अनुमति के मुख्यालय छोड़ सकेगा।