फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी छमनियां लोहाघाट और गुरुद्वारा रीठा साहिब में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। आईटीबीपी में द्वितीय कमान अधिकारी बृज मोहन सिंह के नेतृत्व में हिमवीरों ने आईटीबीपी परिसर में लोहड़ी के मौके पर आग जलाकर प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


घर से दूर हिमवीरों ने भाईचारे का संदेश देते हुए एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर सहायक कमांडेंट विनोद भाटी, डॉ. मोहित गुप्ता, श्रीपाल सिंह, सूबेदार मेजर ज्योतिका सिंह आदि हिमवीर शामिल रहे।

उधर गुरुद्वारा रीठा साहिब में ग्रंथी आदेश सिंह, सतनाम सिंह, नवनीत सिंह, सागर समेत स्थानीय लोगों ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान लोगों को गुड़, मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर मीठे रीठे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पीएलवी हयात राम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें