लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व परिवहन मंत्री सुरेश चंद्र आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर लोगों से रायशुमारी भी की।
लोहाघाट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आर्य ने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया जाता है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह अल्मोड़ा, सोमेश्वर, कौसानी, गरुड़, पिथौरागढ़, कांडा आदि स्थानों का भ्रमण कर लोकसभा चुनावों को लेकर लोगों से राय ले रहे हैं। उनका कहना है कि वह पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहते हुए लोगों की सेवा कर चुके हैं, यदि उन्हें टिकट मिलता है तो वह आगे भी और बेहतर ढंग से दूसरी बार सेवा जनता की सेवा करना चाहते हैं। उनके साथ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य त्रिलोक राम आर्य, बहादुर सिंह, दीवान राम आदि मौजूद थे। ब्यूरो