चंपावत। जिले के नौ स्कूलों में बनने वाले कंप्यूटर कक्ष और लैब निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग (आरईएस) को रमसा के तहत स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द विद्यालयों में कंप्यूटर, लैब और पुस्तकालय भवनों का निर्माण किया जाएगा।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत चंपावत में चार, लोहाघाट और पाटी में दो-दो और बाराकोट में एक विद्यालयों को स्वीकृति मिली है। इन विद्यालय में साइंस लैब, पुस्तकालय और मुख्य भवन का निर्माण किया जाएगा। अब तक इन विद्यालयों में लैब नहीं होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए रमसा के तहत कई विद्यालयों का चयन कर स्टीमेट भेजे गए थे। लेकिन वर्तमान में नौ विद्यालयों को ही स्वीकृति मिल पाई है। ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया किें शासन स्तर से धनराशि मिलने के बाद ही संबंधित विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
इन स्कूलों में बनेंगे कंप्यूटर कक्ष और लैब
विद्यालय स्वीकृति धनराशि (लाख में )
हाईस्कूल लुवाकोट 55.94
जीआईसी मडलक 54.84
जीआईसी सुंई 54.84
जीआईसी सुखीढ़ांग 54.84
हाईस्कूल नीड़ 71.04
जीआईसी दियूरी 71.64
जीआईसी बिनवाल गंाव 55.94
हाईस्कूल भूम्वाड़ी 134.09
हाईस्कूल पल्सों 61.00