चंपावत। जिले की ग्राम पंचायतों में बड़े हुए परिवारों को भी जल्द शौचालय मिलेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों से स्वजल में आवेदन आने शुरू हो गए हैं। अबतक चार हजार लोगों ने आवेदन जमा कर दिए हैं। आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के लिए 12 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम पंचायतों में जाकर सर्वे कार्य किया जाएगा। स्वजल के सहायक लेखाकार किशोर मेहता ने बताया कि बड़े हुए परिवारों के शौचालय के आवेदन आने शुरू हो गए हैं।