फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती

Thu, 15 Nov 2018 10:56 PM IST
उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती पर कौन बनेगा दसपति कार्यक्रम में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अग्रवाल सभा के तत्वावधान में अग्र समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की 25वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बनबसा के वरिष्ठ व्यवसायी पवन मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि वरुण अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। सभा के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


मिलन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की आरती से हुआ। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक पेश किए। बच्चों की डांस, फैंसी ड्रेस एवं कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो की तर्ज पर कौन बनेगा दसपति प्रतियोगिता हुई, इसमें बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन विजेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं दीपिका अग्रवाल ने किया। इस दौरान अग्रवाल सभा के जिलाध्यक्ष सुनील सरन, महामंत्री विशाल अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, संरक्षक राकेश अग्रवाल, रोहताश अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, मोनिका, रेनू, सीमा अग्रवाल, सरिता, राजीव गर्ग, अनिल अग्रवाल, गोपाल सरन, संजय गर्ग, अजय, वैभव अग्रवाल, रामप्रसाद अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें