चंपावत। समाज कल्याण विभाग की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ पाने के लिए अब छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
समाज कल्याण अधिकारी पीएस बृजवाल ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
निदेशालय से छात्रवृत्ति के लिए रोस्टर तैयार कर जिले को भेजा गया है जिसमें 6 से 30 नवंबर तक आवेदन जमा, 1 से 10 दिसंबर तक शिक्षण संस्था प्रमुख के माध्यम से छात्रवृत्ति के आवेदन को समाज कल्याण विभाग में प्रेषित करने, आवेदन में त्रुटि को ठीक किया जाएगा। 15 जनवरी से 10 मार्च तक समाज कल्याण अधिकारी आवेदनों का सत्यापन करेंगे। उसके बाद कोषागार के माध्यम से छात्र-छात्राओं के सीबीएस खातों में छात्रवृत्ति डाली जाएगी।