फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंड़ाखाली में पांच घंटे तक उत्पात मचाता रहा हाथी झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जंगल से लगे पूर्णागिरि मार्ग के गैंड़ाखाली गांव में रविवार रात हाथी के झुंड ने जमकर उत्पात मचाकर छह से ज्यादा काश्तकारों की फसल और फलदार पेड़-पौंधों को तबाह कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भी हाथी टस से मच नहीं हुए और करीब पांच घंटे तक खेतों में डेरा जमाकर उत्पात मचाते रहे। भयभीत ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से हाथियों को दूर जंगल में खदेड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


गैंड़ाखाली नंबर तीन में हाथियों ने राजेश मोहन भट्ट, कल्याण सिंह, विक्रम सिंह, चंदन सिंह, शेर सिंह, भरत लाल, मोहन सिंह बोहरा, धर्मानंद पांडेय, मोहन भंडारी व नरेश सकारी के खेतों में उत्पात मचाया। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, समाजसेवी धर्मानंद पांडेय, नरेश सकारी आदि ने वन विभाग से वन्य जीवों का प्रवेश रोकने को जंगल और गांव की सीमा पर कारगर उपाय करन, हाथियों को दूर जंगल में खदेड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें