फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही नए भवन में शिफ्ट होगा सीडीओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। यहां विकास भवन में स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय जल्द ही दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो जाएगा। अब तक विकास भवन के प्रथम तल में संचालित होने वाले कार्यालय को विकास भवन के तीसरे विंग में राजस्व अभिलेखागार के द्वितीय तल से संचालित किया जाएगा। द्वितीय तल में सीडीओ के नए कार्यालय का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन


सीडीओ कार्यालय के साथ ही बैठकों के लिए सभागार का निर्माण भी पूरा हो गया है। सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विकास भवन के प्रथम तल में कार्यालय के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण दिक्कतें पेश आ रही थी। इस कार्यालय नए स्थल पर कार्यालय को शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यालय में ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक का कार्यालय संचालित किया जाएगा। इसके अलावा जिला विकास अधिकारी के कार्यालय कक्ष को भी बड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें