फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीटों के लिए चार नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। त्रिस्तरीय पंचायती उप चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके। चंपावत के एआरओ बीबी जोशी ने बताया कि बाजरीकोट ग्राम प्रधान के लिए नवीन सिंह, सुरेश चंद्र व दिनेश चंद्र ने नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि पोथ व थ्वालखेड़ा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया, जबकि गरसाड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। नामांकन पत्र बुधवार तक भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) सुरेश बेनी ने बताया कि एक बीडीसी सदस्य, एक प्रधान के अलावा ग्राम पंचायत के छह सदस्यों के लिए उप चुनाव प्रक्रिया चल रही है। मतदान 19 जून को होगा। पाटी के आरओ डॉ.अमित ममगई ने बताया कि गरसाड़ी क्षेत्र पंचायत महिला सीट के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया। बाराकोट के निर्वाचन अधिकारी बीडीओ पूरन सिंह रावत ने बताया कि रैघाड़ी गांव की वार्ड सदस्य और आगर में सामान्य सीट के लिए मंगलवार को किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। लोहाघाट के आरओ एनएस बोहरा ने बताया कि विकासखंड के कोट और मंगोली में रिक्त एससी महिला वार्ड सदस्य पदों के लिए किसी भी महिला द्वारा नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें