फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान का दूसरे दिन भी विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
देसी शराब की दुकान को थाने के सामने पचपकरिया से पाटनी तिराहे स्थित एक दुकान में शिफ्ट करने का विरोध तेज हो गया है। दूसरे दिन भी महिलाओं ने प्रदर्शन कर शराब की दुकान हटाने की मांग की। इस दौरान वहां पहुंचे आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल की भी महिलाओं ने नहीं मानी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुरानी जगह से देसी शराब की दुकान को पाटनी तिराहे स्थित एक दुकान में शिफ्ट किया गया है, इसका पाटनी तिराहे वासियों ने विरोध शुरू कर दिया था। शुक्रवार को दूसरे दिन भी महिलाओं ने शराब की दुकान खुलते ही विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच वहां पहुंचे आबकारी निरीक्षक कन्याल की बात भी महिलाओं ने नही मानी। वे वहां से शराब की दुकान हटाने पर अड़ी रहीं। बहरहाल, दूसरे दिन कुछ समय व्यवधान के बाद पुलिस की मौजूदगी में शराब की बिक्री जारी रही। महिलाओं ने प्रशासन को एक सप्ताह में वहां से दुकान अन्यत्र स्थानांतरित नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में ममता चंद, रुकमणी देवी, कलावती देवी, ललिता कलौनी, हयात सिंह चौहान, देवेंद्र चंद आदि शामिल रहे। उधर, आबकारी निरीक्षक ने बताया कि बनबसा में आवंटित दो देसी शराब की दुकानों को एक कर दिया गया है। सरकार ने देसी शराब की दुकानों में बियर की बिक्री को आवश्यक किया है। पुरानी देसी की दुकान और अंग्रेजी शराब की दुकान आसपास होने से बियर की बिक्री प्रभावित हो रही थी, इस कारण देसी शराब की दुकान पुरानी जगह से शिफ्ट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें