फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे गैस सिलेंडर रिफिलिंग के नाम पर खुलेआम लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में अधिकृत छोटे गैस रीफिलिंग सेंटर कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को खुलेआम लूटा जा रहा है। रीफिल सेंटर कर्मियों द्वारा गैस एजेंसी से निर्धारित मूल्य से 144 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं के सिलिंडरों की सीधे रीफिलिंग करने के बाद उन्हें अधिकृत एजेंटों के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


काली कुमांऊ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी का कहना है कि उन्होंने कार्यालय उपयोग के लिए पांच किलो वजनी गैस सिलेंडर रीफिल कराने को भेजा गया था लेकिन गैस एजेंसी से सिलेंडर की रीफिलिंग न कर उसे रीफलिंग सेंटर भेजकर वहां से सिलेंडर लेने की बात कही गई। उनका कहना है कि एजेंसी कर्मी द्वारा उन्हें आधे घंटे रुकवाने के बाद सिलेंडर 510 रुपये में दिया गया। रेंजर ने बताया कि जब विभागीय कर्मी ने गैस रिफिलिंग की रसीद उन्हें दी गई तो उसे देखकर वह हैरान हो गए। इस संबंध में उन्होंने चंपावत गैस एजेंसी में संपर्क किया, बताया गया कि वहां करीब 366 रूपये में पांच किलो वजनी गैस सिलेंडर की रिफिलिंग की जा रही है। उनका कहना है कि एक ओर सरकार लोगों को सुविधा देने के लिए छोटे छोटे गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसी की आड़ में रीफिलिंग सेंटर कर्मियों द्वारा भोले-भाले लोगों को खुलेआम लूटा जा रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई
लोहाघाट (चंपावत)। गैस एजेंसी प्रबंधक गिरीश चंद्र का कहना है कि गैस एजेंसी में पांच किलो वजनी सिलेंडर 321 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि अधिकृत रीफिलिंग सेंटर से गैस रीफिल कराने में 45 रुपये एजेंट का कमीशन जोड़कर 366 रुपये में गैस मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। जांच कर आरोप सही पाए जाने पर आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें