फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण के तीन माह में ही टूटी पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मझगांव में बीएडीपी योजना से बनाई गई पुलिया तीन माह बाद ही टूट गई है। इससे भड़के ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान का घेराव किया और उक्त पुलिया के घटिया निर्माण की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र के दूरस्थ और नेपाल सीमा पर स्थित मझगांव के ग्रामीण संपर्क मार्ग पर तीन माह पहले पुलिया का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने एसएसबी कैंप से दक्षिणी छोर पर जा रहे संपर्क मार्ग पर लाखों रुपये की लागत से बनी पुलिया में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र उक्त पुलिया को दोबारा मानकों के साथ नहीं बनाया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

ग्रामप्रधान माला देवी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम को ज्ञापन भेजकर पुलिया निर्माण की जांच कराने के साथ ही पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें