फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बैंक बंद, एटीएम खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले में शनिवार से अगले तीन दिन कड़ी परीक्षा के होंगे। नकदी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। शनिवार से सोमवार तक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। माह का चौथा शनिवार व रविवार के अवकाश के अलावा सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा होने से बैंक की ये छुट्टियां पड़ी हैं। इस वजह से एटीएम से भी नकदी मिल पाना बेहद कठिन होगा।

इस बीच शुक्रवार को भी लोगों को नकदी के संकट से दो-चार होना पड़ा। चंपावत और लोहाघाट में दो एटीएम को छोड़ शेष एटीएम खाली हैं। लोगों को एटीएम से धन नहीं मिलने से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं अधिकांश बैंकों की शाखाओं में भी बहुत कम रकम है। भारतीय स्टेट बैंक चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक आरएन जौहरी ने बताया कि कैश चेस्ट में करीब दो करोड़ रुपये बचा है। इस धन से बमुश्किल दो दिन का ही काम चल सकता है। इसके चलते अधिकांश बैंकों ने भी धन निकासी की लिमिट तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोहाघाट की एसबीआई शाखा के प्रबंधक नरेंद्र कुमार का कहना है कि नकदी की कमी के चलते आमतौर पर खातेदारों को 20 हजार रुपये तक दिए जा रहे हैं। जबकि विवाह का कार्ड दिखाने पर दो लाख रुपये तक दिए जा रहे हैं। यहां पुराने नोट होने की वजह से इन नोटों को एटीएम में भी नहीं डाला जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें