फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात डॉक्टरों का जिले को है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के लिए 20 नए डॉक्टरों का ऐलान हुआ। मगर स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश को एक सप्ताह से अधिक बीतने के बाद भी अब तक सात डॉक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया है। अलबत्ता अब तक 13 डॉक्टरों ने यहां का कार्यभार संभाल लिया है। डॉक्टरों के आने से जिले की स्वास्थ्य सेवा में कुछ बेहतर होगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमएस बोहरा ने बताया कि जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के लिए 20 नए डॉक्टरों की तैनाती के आदेश हुए। मगर अभी तक आठ अस्पतालों में 13 डॉक्टरों ने कार्यभार संभाला है। अलबत्ता अभी सात डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इन डॉक्टरों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। नई तैनाती वाले सभी 20 डॉक्टरों के चार्ज लेने पर जिले में कुल डॉक्टर 47 हो जाएंगे। यद्यपि ये संख्या जिले के लिए सृजित डॉक्टरों के 89 पदों के सापेक्ष अब भी 42 कम है, लेकिन फिर भी इन नए डॉक्टरों के आने से जिले में डॉक्टरों की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


अब तक इन 13 डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया
चंपावत जिला अस्पताल:डॉ.रजनी शर्मा, डॉ.वर्षा रानी व डॉ.रवि कुमार।
लोहाघाट सीएचसी:डॉ.रवींद्र सिंह बोहरा व डॉ.कृति मेहता।
बाराकोट:डॉ.अपूर्वा रौतेला व डॉ.अर्चना प्रभा।
पुलहिंडोला:डॉ.अमित कुमार यादव व डॉ.अमान अंसारी।
टनकपुर संयुक्त अस्पताल:डॉ.सोनाली मल्होत्रा।
भिंगराड़ा:डॉ.यश मोहन सोनी।
मंच:डॉ.मोहम्मद उमर।
तामली:डॉ.कुलदीप सिंह यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें