फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमदेश के चैतोला मेले को बनी नई कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चैत्र के नवरात्रों से शुरू होने वाले चैतोला मेले के लिए महोत्सव समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस बार यह मेला 25 से 27 मार्च तक चलेगा। मड़ गांव के शंकर दत्त पांडेय को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष और विनोद सिंह को सचिव बनाया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष कुंवर सिंह प्रथोली की अध्यक्षता और खीमराज धौनी के संचालन में हुई बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने पर चर्चा की गई।

इस दौरान महोत्सव समिति का पुर्नगठन किया गया। खीमराज धौनी कोषाध्यक्ष, विकास पाटनी, शिवराज सिंह, युगल किशोर, दान सिंह भंडारी व गंभीर सिंह को उपाध्यक्ष और देवेंद्र पाटनी, जगदीश पाटनी, महासिंह धौनी, चतुर सिंह धौनी, प्रेम सिंह धौनी, राकेश सिंह, राम सिंह, गुमान सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। जबकि जोगा सिंह धौनी, कुंवर सिंह प्रथोली, नर सिंह धौनी व दिवान सिंह धौनी समिति के संरक्षक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव नियुक्त अध्यक्ष शंकर पांडेय ने बताया कि प्रथम नवरात्र से मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। 25 को चमदेवल से मड़ गांव के लिए चमू देवता का रथ ले जाया जाएगा, जबकि 26 को मड़ गांव से चमू देवता की शोभा चमदेवल में आएगी। मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 17 मार्च को बैठक रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें