फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर छात्रों का आंदोलन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दस सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आश्वासन के बाद खत्म हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को प्राचार्या डॉ.तनूजा बिष्ट ने छात्र नेताओं को जूस पिलाकर बीते एक माह से चल रहे आंदोलन को समाप्त कराया। इससे पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दूरभाष पर प्राचार्या और छात्र नेताओं को आगामी शिक्षा सत्र में विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्र मान गए। छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से स्नातक स्तर पर संस्कृत तथा शिक्षाशास्त्र विषयों की संस्तुति करने, एमए में हिंदी और इतिहास, एमएससी में जंतु, रसायन, वनस्पति, भौतिक, गणित विषय सृजित करने, एमकाम संकाय शुरू करने और पुस्तकालय के लिए विभिन्न पदों के सृजन का आश्वासन दिया गया है। जिसके बाद छात्रों ने आंदोलन को खत्म करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें