फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोटेदारों ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कोटेदारों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गहरी नाराजगी जताई। साथ ही आंदोलन की भावी रणनीति के लिए प्रदेश अध्यक्ष से मिलने का निर्णय लिया।

सोमवार को एनेक्सी भवन में सोसायटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोरा की अध्यक्षता और सलीम जावेद के संचालन में आयोजित बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटा न लगाएं जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि उनकी ओर से वर्षों से मानदेय देने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन उनकी मांगों की सरकार सरासर अनदेखी कर रही है। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष बोहरा ने बताया कि लोहाघाट में हर माह की 30 तारीख को मासिक बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्दी ही सोसायटी के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने हल्द्वानी जाएंगे और आंदोलन के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को सस्ता गल्ला विक्रेताओं की एक बैठक विकासखंड पाटी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने पाटी क्षेत्र के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से बैठक में भाग लेने को कहा है। बैठक में सुरेश चंद्र जोशी, चंद्र मोहन जोशी, नारायण सिंह, मोहन सिंह ढेक, राजीव मुरारी, प्रदीप सिंह, सरिता देवी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें