फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनी ठोस एवं तरल कूड़ा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी/(चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट और बाराकोट में दो दिनी ठोस एवं तरल कूड़ा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को कूड़े का उचित प्रबंधन करने के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं। लोहाघाट में बीडीओ नारायण सिंह बोहरा ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने ग्राम प्रधानों को अपनी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर एडीओ पंचायत उमेद राम जौला ने गांव में जैविक, अजैविक कूड़ेदान, जल निकास नाली आदि के निर्माण की जानकारी दी। वहां ग्राम प्रधान चांद बोहरा, सुभाष कुमार, महेंद्र अधिकारी, महेश जोशी, अमिता चौबे, सावित्री देवी, वीपीडीओ गिरीश गहतोड़ी, विवेक वर्मा, दिनेश पांडेय आदि थे। बाराकोट में बीडीओ पूरन सिंह रावत ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मास्टर ट्रेनर सचिन उपाध्याय ने ग्राम प्रधानों को अपने गांवों को स्वच्छ बनाने के सुझाव दिए। वहां एबीडीओ महेश परगांई, महेश अधिकारी, दीपा जोशी, कमला पंत, भगवानदास जोशी, सुनील वर्मा, कृष्ण सिंह, जगदीश प्रसाद आदि थे। पाटी में बीडीओ सीएस मेवाड़ी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। विषय विशेषज्ञ रमेश चंद्र पंत, एडीओ जनार्दन ओली, वीडीओ रवींद्र गोस्वामी, ग्राम प्रधान बसंत बल्लभ, त्रिलोक सिंह, हरीश राम, रमेश सिंह, नंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें