फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व के बावजूद धरने में डटे हैं छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय की दस सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र संघ की ओर से चलाया जा रहा आंदोलन मंगलवार को 22 वें दिन भी जारी रहा। होली पर्व के बावजूद छात्र नेता धरने से नहीं उठे। मंगलवार को उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा, जिसमें महाविद्यालय, कुविवि प्रशासन की ओर से आंदोलन की अनदेखी पर रोष प्रकट किया गया है।
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार नारेबाजी के बीच अपनी मांगों को दोहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह होली के बाद आंदोलन का स्वरूप बदल देंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रेमबल्लभ, अमित रावत, आशीष बिष्ट, निखिल तड़ागी, राहुल बोहरा आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें