फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को बनबसा पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। होली पर्व के बाद शुरू होने वाले मां पूर्णागिरि धाम मेले से पहले ही क्षेत्र में यूपी से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। एकादशी पर मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंगलवार को शारदा नदी में स्नान किया और बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल रवाना हुए।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन की मान्यता है। इसी के तहत बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बनबसा के रास्ते नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ बाबा के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि मंगलवार को करीब दो से ढाई हजार श्रद्धालु बनबसा के रास्ते नेपाल को गए। मंगलवार को शारदा बैराज पार्किंग स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

अचानक पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, बैराज के पास प्रसाधन सुविधा नहीं होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर महिला श्रद्धालुओं को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें