चंपावत। यहां बिलियाचौड़ मैदान में कनलगांव क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को खेले गए मैचों में एनएसबी एकादश ने खर्ककार्की इलेवन, बलानीबुंगा एकादश ने फ्रेंड्स क्लब को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पहले मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एनएसबी एकादश ने मनोज के 41, पंकज के 30 रनों की मदद से 139 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए खर्ककार्की की टीम 122 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बलानीबुंगा की टीम ने कृष्णा के 45, प्रदीप के 33 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में 136 रन बनाए। फ्रेंड्स क्लब क्लब की टीम 118 रन ही बना सकी।