चंपावत। प्रकाश पर्व दीवाली में बस अब एक हफ्ता बचा है। धनतेरस व दीवाली के मद्देनजर आभूषण बाजार में खूब तेजी आ रही है। इसके चलते मांग भी बढ़ रही है। चंपावत, लोहाघाट सहित पहाड़ के आभूषण कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र की शुरुआत से प्रति दुुकान रोजाना औसतन 40 से 50 ग्राम सोने के जेवरात की मांग थी। जो अब बढ़कर 100 ग्राम तक पहुंच गई है।
शहर के प्रमुख आभूषण विक्रेता नीरज वर्मा सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल नवरात्र के से मांग में तेजी आई है। जीएसटी का कोई विपरीत असर नहीं हुआ है। 50 हजार रुपए से अधिक सोने की खरीद में स्थाई खाता संख्या (पेन) नंबर की अनिवार्यता को अब दो लाख रुपये करने से भी ग्राहक खुलकर खरीद कर रहे हैं।
धन तेरस और दीवाली के मद्देनजर सोने के जेवरात के बाजार चमकने भी लगे हैं। मंगल सूत्र, अंगूठी, पौछियां से लेकर सोने की चैन तक की भरपूर मांग है। संजय वर्मा, गोविंद वर्मा, विजय वर्मा सहित तमाम कारोबारियों का कहना है कि पहाड़ के समूचे आभूषण बाजार में उछाल है। इसके चलते इस व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।