फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय चंपावत और लोहाघाट में बिहारी समुदाय के लोगों की ओर से भगवान विश्वकर्मा की जयंती को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बिहार से आए दिव्य सागर जागरण ग्रुप ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को बिहार समुदाय के लोगों ने सुबह भगवान विश्वकर्मा की विशाल मूर्ति स्थापित कर उसकी पूर्ण विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में आए लोगों ने भी भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। पूर्वी चंपारन बिहार से आई दिव्य जागरण ग्रुप की आराधना मंडली के दलनायक और प्रमुख गायक जितेंद्र गिरी के नेतृत्व में कलाकारों ने घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारों भजन से सिद्धि विनायक भगवान गणेश की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। देर रात तक चली भजन संध्या में लोग झूमते रहे। विश्वकर्मा पूजा समिति के संरक्षक मुंशी लाल गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सुबह पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से लोहावती नदी में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में बिहार समुदाय के अलावा श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी और नगर क्षेत्र के लोगों द्वारा उल्लेखनीय सहयोग किया गया। आयोजन में किशोरी पटेल, कंचन शर्मा, सुरेश सिंह कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, लक्ष्मण चौहान, बदन शर्मा, त्रिभुवन चौरसिया, लाल बहादुर सिंह, मजिस्टर मुखिया, नंदलाल चौहान आदि जुटे हुए हैं। चंपावत में छतार, मांदली आदि स्थानों में विश्वकर्मा जयंती भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें