फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़े को विशेष उत्सव के रूप में मनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने अधिकारियों को जिले में एक से 15 अक्तूबर तक ग्राम स्तर में मनाए जाने वाले ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े को उत्सव के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए। विकास भवन में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों कहा कि पखवाड़े को दो भागों में बांटा गया है।

इसके पहले भाग में ग्राम पंचायत स्तर पर एक अक्तूबर को स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीणों की भागेदारी से स्वच्छता श्रमदान दिवस मनाया जाएगा। दो अक्तूबर को प्रभातफेरी निकालने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद ग्राम सभाओं में खुली बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे भाग में मिशन अंत्योदय योजना में चयनित 92 ग्राम पंचायतों में लागू होने वाले 35 मानकों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी गांववासियों को देने के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति आदि पर भी गांवों में जन जागरूक चलाने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित शाह, उप परियोजना निदेशक जलागम एमएस कुंवर, निदेशक आरसेटी जनार्दन चिल्कोटी, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बेनी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें