फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श प्राथमिक विद्यालय चामी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सीआरसी वल्सों में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय चामी चैंपियन रहा। इस मौके पर खिलाड़ियों ने बखूबी से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीसी सदस्य दिवान सिंह बिष्ट ने किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में योगेंद्र सिंह, मोहित सिंह, ईश्वर सिंह, बालिका वर्ग में स्नेहा, प्रीति बिष्ट, आंचल पहले तीन स्थान पर रहे। बालकों की 100 मीटर में योगेंद्र, चंचल, साहिल, बालिका वर्ग में आंचल, निमिषा, प्रीति क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। बालकों की 400 मीटर में साहिल, चंचल, मोहित, बालिका वर्ग में कविता, आंचल, निकिता पहले तीन स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के बालकों की 600 मीटर की दौड़ में चंचल, राहुल, सागर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन


बालक-बालिकाओं की खो-खो में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चामी विजेता रहा। कबड्डी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चामी विजेता, वल्सों उप विजेता रहा। सीआरसी समन्वयक कैलाशनाथ गोस्वामी ने विजेता खिलाड़ियों को अपनी ओर से पुरस्कार दिए। महेश्वर सिंह मेहता की अध्यक्षता और क्रीड़ा समन्वयक सहदेव पुनेठा के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता के आयोजन में सुंदर सिंह, प्रदीप ढेक, मान सिंह, दिलीप राम, गोपी बोहरा, सरस्वती अधिकारी, प्रियंका भट्ट, रेनू मेहता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


इधर सीआरसी ढोरजा में हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीआरसी समन्वयक गोविंद मेहता के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 200 मीटर दौड़ में चौंडला के सुजल बोहरा ने पहला, बलाना के विजय सिंह ने दूसरा, पिल्खी के प्रमोद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रमोद ने पहला, विजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में अंजलि और 200 मीटर में नेहा रेंसवाल प्रथम रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय टुंटा बिष्ट प्रथम, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मानाढुंगा द्वितीय रहा। आयोजन में नरेश फर्त्याल कमलेश जोशी, तारा अधिकारी, सुनीता ओली, दानिश, शिवराज सिंह, मान सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें