फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना के लाभार्थियों का अंतिम चयन 25 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पात्र व्यक्तियों का चयन 25 जुलाई तक किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को वार्डवार पर्यवेक्षक बनाया गया है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया है कि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार छतार वार्ड के पर्यवेक्षक होंगे। मल्ली मादली वार्ड के लिए एजीसी होमगार्ड्स रविंद्र प्रसाद, बालेश्वर वार्ड के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी, नागनाथ वार्ड के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, जूप वार्ड के लिए स्वजल परियोजना प्रबंधक एमके गर्ग, गोरलचौड़ वार्ड के लिए सहायक निबंधक पीएस राणा, कनलगांव वार्ड के लिए उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट को पर्यवेक्षक नामित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सभी वार्ड सदस्य प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन में अधिकारियों का सहयोग करेंगे, पालिका के कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ सर्वे में रहेंगे। छतार वार्ड में दलीप राम टम्टा, मल्ली मादली में ललित मोहन, बालेश्वर वार्ड में कुसुम देउपा, नागनाथ वार्ड में गोपाल नाथ, जूप वार्ड में मनमोहन रौतेला, गोरलचौड़ वार्ड में ललित पुनेठा, कनलगांव वार्ड की जिम्मेदारी पुष्पा धानिक को दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यवेक्षक, नगरपालिका के कर्मचारी वार्ड सदस्य के साथ घर-घर जाकर भूमि, आवासहीन व्यक्तियों का सर्वेक्षण करेंगे। इसकी रिपोर्ट टिप्पणी समेत जिला कार्यालय और नगर पालिका में 25 जुलाई तक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने पालिका के सभी वार्डों में पर्यवेक्षक नामित किए
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में आवासों का निर्माण होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें