फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं तक की शिक्षा के लिए नौनिहाल पैदल चलते हैं दस किमी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत सौराई ग्राम पंचायत के हरतोला में प्राथमिक विद्यालय खोले जाने की मांग जोर पकड़ रही है। यहां प्राथमिक स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को पांचवीं तक की शिक्षा के लिए प्रतिदिन दस किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को ज्ञापन देकर हरतोला में प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि सौराई ग्राम पंचायत के हरतोला गांव में करीब 50 परिवार निवास करते हैं। जिनके बच्चों को प्राइमरी की शिक्षा हासिल करने के लिए पांच किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। मार्ग में घना जंगल होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से हरतोला में प्राथमिक विद्यालय खोले जाने की मांग उठाई जाती रही है। लेकिन अब तक किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली है। गांव में स्कूल न होने के कारण अधिकांश ग्रामीण अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए शहरी इलाकों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान धारू देवी, बीडीसी सदस्य कैलाश सिंह बोहरा, पूर्व ग्राम प्रधान दान सिंह बोहरा आदि ने कहा कि जल्द ही गांव में प्राथमिक स्कूल नहीं खोला गया तो ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान और सभी पंचायत सदस्य इस्तीफा देकर आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें