फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा रेंज में वन कर्मियों ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। वन महोत्सव सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से भिंगराड़ा रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तेजपात, बांज, रीठा आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्रामीणों को भी पौधरोपण करने और उनकी सुरक्षा करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया, वन दरोगा दीवान सिंह बोहरा, पुष्कर दत्त, महेश जोशी बालादत्त, उमेश, गिरीश, सुरेश आदि ने भी पौधरोपण किया। उधर, लोहाघाट में काली कुमाऊं के वन क्षेत्राधिकारी एचसी गहतोड़ी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने रामेश्वर वन विश्राम भवन परिसर में मोरपंखी, आंवला, रीठा, तेजपात आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। बाद में हुई गोष्ठी में पौधरोपण के महत्व की जानकारियां दी गईं। इस दौरान वन दरोगा पुष्कर सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, उत्तमनाथ गोस्वामी, राम लाल, तारी लाल, अजय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें