फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा
विज्ञापन


चंपावत। जिले में 21 जून को विभिन्न स्थानों, शिक्षण संस्थानों, तहसीलों, विकासखंड कार्यालयों, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ गोरलचौड़ मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने योग दिवस के सफल संचालन के लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को नोडल और जिला होम्योपैथिक अधिकारी को सहयोगी नामित किया गया है। 15 से 20 जून तक योग सप्ताह के अंतर्गत विभागीय टीमों द्वारा वॉक फार योगा भी आयोजित किया जाएगा।


डीएम ने नामित नोडल एवं सहायक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 जून को पूल्ड आवास के ऑफीसर क्लब भवन, 16 जून को तहसील कार्यालय परिसर, 17 जून को जिला कार्यालय परिसर, 18 जून को जिला अस्पताल परिसर, 19 जून को नगरपालिका परिसर चंपावत एवं 20 जून को जीजीआईसी परिसर में योग सप्ताह मनाया जाएगा। डीएम ने बताया कि योग दिवस पर विभिन्न स्थानों, शिक्षण संस्थानों, तहसीलों, ब्लाकों , ग्रामीण क्षेत्रों के अतिरिक्त गोरलचौड़ मैदान में सुबह सात से आठ बजे के मध्य योगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने एसडीएम सदर और जिले में योग कार्यक्रम से जुड़े लोकमणि पंत, भुवन जोशी जोशी को योग दिवस की तैयारियों में पूर्ण सहयोग करने तथा 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें